भारत

आज बीजेपी मनाएगी विभाजन विभीषिका दिवस

Admin Delhi 1
14 Aug 2023 2:41 AM GMT
आज बीजेपी मनाएगी विभाजन विभीषिका दिवस
x
विभाजन विभीषिका दिवस

अंबेडकर नगर: भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम और स्वाधीनता दिवस उत्सव को मनाए जाने की योजना बड़े पैमाने पर बनाया है।जिसके अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में प्रेस वार्ता और बैठक कर मौन जुलूस,तिरंगा यात्रा,संगोष्ठी,घर घर तिरंगा फहराये जाने की योजना पर चर्चा हुई।

रविवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद के साथ आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के बंटवारे की दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।14 अगस्त भारतीय इतिहास का काला दिवस था।भारत के इतिहास में यह एक ऐसा दुर्भाग्यशाली दिन था। जिस दिन भारत के भूगोल,समाज,संस्कृति सभी सभी का बंटवारा हो गया है।नफरत और हिंसा ने लाखों लोगों को अपने घर से विस्थापित किया,लाखों की संख्या में जानें गई। कहा कि पण्डित जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस द्वारा विभाजन स्वीकार करना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पण्डित नेहरू ने मात्र प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने के लिए न केवल देश के टुकड़े करवाए बल्कि लाखों लोगों के खून से भारत की भूमि को नहलाया।उन्होंने कार्यकर्ता बैठक में कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय सहित जनपद के सभी विकास खंडों,नगर क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला मुख्यालय के पटेल मूर्ति से लोहिया भवन तक मौन जुलूस एवम लोहिया सभागार में संगोष्ठी आयोजित किया है।13,14,15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के प्रत्येक घरों पर तिरंगा झंडा फहराने का कार्य किया जायेगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया ने किया।

Next Story