भारत

आज और कल स्कूलों में रहेगा अवकाश, एडीएम ने जारी किया आदेश

Nilmani Pal
30 Jan 2023 7:27 AM IST
आज और कल स्कूलों में रहेगा अवकाश, एडीएम ने जारी किया आदेश
x
ब्रेकिंग

राजस्थान। उदयपुर में भारी बारिश और ओलावृष्टि के मद्देनजर कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए 31 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है. अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) प्रभा गौतम ने बताया कि जिले में अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 31 जनवरी तक कक्षा 5 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया है. उन्होंने बताया कि यह आदेश सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों पर प्रभावी रहेगा. विद्यालयों को आदेश की पालना के लिए निर्देशित कर दिया गया है.

गौरतलब है कि राजस्थान के मौसम में पिछले कुछ दिनों से बदलाव नजर आ रहा है. शनिवार को उदयपुर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. जिसके चलते बढ़ती ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया. इस दौरान उदयपुर के तापमान में काफी गिरावट देखी गई है. इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों की छुट्टियां घोषित की है.

Next Story