
x
गौतमबुद्ध नगर: गौतमबुद्ध नगर जिले में द्रोणाचार्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पहले से लेकर 12वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिला अधिकारी की तरफ से सभी स्कूलों को भेजा गया है।
गौतमबुद्धनगर जिले के डीएम ने आदेश जारी करते हुए जिले में मंगलवार यानी 12 सितंबर 2023 को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में कल मंगलवार यानी 12 सितंबर 2023 को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस संबंध में डीएम ने आदेश जारी किया है।
डीएम ने द्रोणाचार्य मेले के आयोजन की वजह से 12 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है। स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर की कल की छुट्टी का फैसला दनकौर में आयोजित होने वाले मेले के कारण लिया गया है। इस मेले के कारण कई मार्गों पर भाषण जाम का लोगों को सामना भी करना पड़ सकता है।
जिले के डीएम के इस संबंध में आदेश आने के बाद स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के पेरेंट्स को कल के अवकाश का जानकारी मैसेज भेजकर दी गई। आदेश में इसका अनुपालन कड़ाई से करने के लिए कहा गया है। ये आदेश सिर्फ सरकारी स्कूल-कॉलेजों के लिए ही नहीं बल्कि सभी प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों के लिए भी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





