भारत

राजौरी ब्लास्ट ब्रेकिंग: आज एक बच्चे ने तोड़ा दम, कल हुआ था 4 लोगों का कत्ल, कई घायल भी

jantaserishta.com
2 Jan 2023 10:59 AM IST
राजौरी ब्लास्ट ब्रेकिंग: आज एक बच्चे ने तोड़ा दम, कल हुआ था 4 लोगों का कत्ल, कई घायल भी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

राजौरी: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सोमवार को IED ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में 1 बच्चे की मौत हो गई, जबकि 5 लोग जख्मी हुए हैं. बताया जा रहा है कि धांगरी में जिस वक्त ये ब्लास्ट हुआ, उस वक्त वहां रविवार को हुए आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था. रविवार को आतंकियों ने राजौरी में चार लोगों पर फायरिंग कर हत्या कर दी थी.
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार देर शाम आतंकियों ने हमला किया था. आतंकवादियों ने राजौरी में हिंदू परिवारों पर फायरिंग की थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही 7 लोग घायल हुए हैं. जब जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना वहां पहुंचे, तो उनके साथ स्थानीय लोगों ने धक्का मुक्की कर दी.
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को ब्लास्ट उसी घर के पास हुआ, जहां रविवार को पहली फायरिंग हुई. ब्लास्ट में 5 लोग जख्मी हुए हैं. 1 बच्चे की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. इतना ही नहीं यहां से पुलिस ने एक और IED बरामद की है. इसे हटा दिया गया है. सुरक्षाबल आसपास के घरों में भी सर्चिंग कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने ये गोलीबारी राजौरी के धांगरी इलाके में की. आतंकियों ने पहले परिवार से आधार कार्ड मांगा, फिर उनकी पहचान कर गोलीबारी की. पुलिस ने बताया कि करीब 7:15 बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें एक महिला और एक बच्चे समेत एक हिंदू परिवार के 7 लोग घायल हो गए. बाद में सतीश समेत 4 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज जीएमसी राजौरी में चल रहा है. घटना अपर डांगरी गांव की है. करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों में फायरिंग की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story