बड़ी कार्रवाई: तंबाकू कारोबारी गिरफ्तार, GST में कर दी ये गड़बड़ी

कानपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में एक तंबाकू कारोबारी (Tobacco Trader) के यहां से 18 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी (GST Fraud) का मामला सामने आया है. इस मामले में डीजीजीएसटी इंटेलीजेंस ने मर्द छाप ब्रांड के तंबाकू कारोबारी विश्वजीत वर्मा को गिरफ्तार करते हुए उनके घर से एक करोड़ 23 लाख रुपये नगद भी बरामद किए हैं. आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. गीतानगर के ब्लॉक निवासी विश्वजीत विकास एंड कंपनी नाम से फर्म चलाते हैं. इनकी मर्द छाप ब्रांड नाम की तंबाकू छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में खासी लोकप्रिय है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





