खुद को जिंदा साबित करने के लिए बुजुर्ग काट रहे दफ्तरों के चक्कर, सरकारी कागजों में है मृत घोषित, पढ़े पूरा मामला

औरैया: साहब, हम जिंदा हैं, इन शब्दों को कहते हुए दफ्तर में चक्कर काट रहे चार बुजुर्गों को दो साल बीत चुके है लेकिन अभी तक अपने आप को जिंदा साबित नही कर सके. सरकारी कागजों में मृत घोषित हो चुके इन बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा. गौरतलब है कि अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे चार बुजुर्ग उत्तर प्रदेश के औऱया जिले के ग्राम पंचायत कोठीपुर के रहने वाले है. इन बुजुर्गों ने साल 2020 में वृद्ध पेंशन के लिए सत्यापन कराया था लेकिन राजस्व के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गलत सत्यापन कर चारों को मृत घोषित दिखा दिया गया. अब राजस्व कर्मचारियों की एक गलती से चारो बुजुर्गों की वृद्धा पेंशन नही मिल पा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





