भारत

फीस भरने के लिए पिता ने लिया था कर्ज, पैसा पढ़ाई में बना बाधा तो बेटी ने दी जान

jantaserishta.com
21 July 2021 2:40 PM IST
फीस भरने के लिए पिता ने लिया था कर्ज, पैसा पढ़ाई में बना बाधा तो बेटी ने दी जान
x
अपनी परिजनों से कह रही है कि मैं पढ़ नहीं सकती, मैं मर जाऊंगी, मैं ऐसा नहीं कर सकती, मैं आप लोगों को परेशान नहीं कर सकती.

तेलंगाना (Telangana) के वानापार्थी में एक 21 वर्षीय इंजीनियरिंग (Engineering Student) की छात्रा ने गरीबी के चलते अपनी जान दे दी. आत्महत्या (Suicide) से पहले 21 वर्षीय लावन्या ने एक वीडियो (Video) बनाकर अपना दर्द जाहिर किया. वीडियो में वह रोते हुए अपनी परिजनों से कह रही है कि मैं पढ़ नहीं सकती, मैं मर जाऊंगी, मैं ऐसा नहीं कर सकती, मैं आप लोगों को परेशान नहीं कर सकती. पिता पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है.

घटना सोमवार को जिला हेडक्वार्टर में घटी जहां छात्रा ने आत्महत्या कर ली. वह इस बात से निराश थी कि उसकी अच्छी शिक्षा के लिए उसके पिता को काफी संघर्ष करना पड़ रहा था. एसआई मधु सूदन के मुताबिक छात्रा के पिता वैंकेट्या कान्यपल्ली हरिजनवाड़ा के रहने वाले हैं और मिशन भागीरथ में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. वहीं, छात्रा की मां इश्वरम्मा दिहाड़ी मजदूर है. छात्रा के माता पिता उसकी अच्छी शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास करते थे.
लावन्या हैदराबाद के एक कॉलेज में बीटेक की दूसरी वर्ष की छात्रा थी. वह फिलहाल घर पर थी और ऑनलाइन पढ़ाई करती थी. उसने घरवालों को फीस के बारे में बताया था ताकि वह परीक्षा दे सके. उसके पिता ने फीस भरने के लिए 8500 रुपये उधार लिए थे. परिवार की आर्थिक तंगी और अच्छी शिक्षा के लिए संघर्ष लावन्या की मौत का कारण बना. सोमावार को जब लावन्या के पिता ड्यूटी पर गए और उसकी मां बच्चे के लिए किताब लेने स्कूल गई थी. उस दौरान लावन्या ने फांसी लगा ली और अपनी जान दे दी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story