भारत
बिहार की राजधानी पटना को स्वच्छ बनाने के लिए ढोल बाजों के साथ निकली टीम, 20 दिनों तक स्वच्छता परिक्रमा
jantaserishta.com
30 Jan 2023 3:19 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए पटना नगर निगम लोगों को जागरूक करने में जुटी है। इसी के तहत सोमवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पटना में नगर निगम द्वारा स्वच्छता परिक्रमा निकली। इसके तहत ढोल बाजों के साथ निकली यह टीम जनजागरुकता के लिए लोगों तक पहुंच रही है।
पटना नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार से शुरू यह अभियान लगातार 20 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कचरा उठाने वाले वाहनों की समय सारणी और रूट चार्ट भी तैयार किया जाएगा।
प्रत्येक दिन हर जोन के एक-एक वार्ड के एक सेक्टर से निकलने वाली डोर टू डोर गाड़ी की टाइमिंग के साथ रुट वार्ड इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर, आइइसी टीम, पार्षद और जोनल निगम के अधिकारी निर्धारित करेंगें। सभी क्षेत्र के लिए अलग अलग टीम का गठन किया गया है।
नगर निगम के 75 वाडरें को 19 जोन में बांटकर इस अभियान को पूरे शहर में शुरू किया गया है। एक वार्ड में पांच सेक्टर हैं और प्रत्येक दिन 19 सेक्टर में स्वच्छता परिक्रमा होगी।
स्वच्छता परिक्रमा के दौरान कचरा वाहन के साथ घर-घर टीम पैदल जाएगी और लोगों को शहर की स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करेगी। यह कचरा का उठाव के साथ गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित भी करेगी। इस दौरान टीम प्रत्येक घरों तक पहुंचेगी।
उल्लेखनीय है कि पटना नगर निगम द्वारा लगभग 700 से अधिक अस्थाई कचरा प्वाइंट को समाप्त कर उसका सौंदर्यीकरण किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





