भारत
युवक ने इतना बड़ा प्रैंक किया की आधी रात को पुलिस घर पहुंची, जानें हैरान करने वाला मामला
jantaserishta.com
27 April 2023 9:59 AM IST

x
DEMO PIC
अलर्ट के बाद पुलिस पहुंची घर.
नोएडा (आईएएनएस)| अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने और साथ-साथ अपने फेसबुक पेज पर फॉलोअर्स और लाइक की संख्या बढ़ाने के लालच में एक युवक ने इतना बड़ा प्रैंक किया की आधी रात को पुलिस उसके घर पहुंच गई। उसको समझा-बुझाकर उसकी काउंसलिंग कर उसे उसके परिजनों के हवाले किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर लाइक और फॉलोअर बढ़ाने के उद्देश्य से आत्महत्या करने संबंधी पोस्ट डालने वाले युवक (20) की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद सोशल मीडिया सेल व थाना फेस-2 पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर युवक की तलाश की और काउंसलिंग करने के पश्चात समझा बुझाकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जानकारी के मुताबिक 25/26 अप्रैल की देर रात्रि करीब 12:45 बजे सोशल मीडिया सेल को डीजीपी मुख्यालय मीडिया सेल से एक वीडियो और मोबाईल नंबर प्राप्त हुए। विडियो में एक युवक उम्र करीब 20 वर्ष द्वारा ऑल आउट (मच्छर मारने का जहरीला द्रव) हाथ में लेकर उसको पीता हुआ देखा जा रहा है। उक्त वीडियो और मोबाईल नंबर प्राप्त होते ही सोशल मीडिया सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की गई, तो उसकी लोकेशन सेक्टर-87 के आस-पास मिली। जिसपर सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा तत्काल थाना प्रभारी फेस-2 को अवगत कराया गया। देर रात्रि होने के कारण थाना फेस 2 पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए आसपास करीब 50 से अधिक लोगों से जानकारी करने के बाद पुलिस उस युवक का घर खोज लिया गया। जिसके बाद थाना प्रभारी फेस-2 द्वारा युवक से उपरोक्त पोस्ट करने के संबंध में जानकारी की गई। युवक द्वारा बताया गया की फेसबुक पर लाइक और फॉलोअर बढ़ाने के उद्देश्य से उसके द्वारा रील बनाते हुए ऑल आउट में पानी डालकर पीते हुए एक इमोशनल वीडियो तैयार करके सोशल मीडिया में रील बनाकर डाला गया था।
थाना प्रभारी फेस-2 द्वारा उक्त युवक की काउंसलिंग करते हुए उसे समझा बुझा कर उक्त युवक का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसलाइकफॉलोवर्सप्रैंक वीडियोफेसबुकnoidanoida newsnoida policelikesfollowersprank videofacebook
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





