भारत

चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन से डिलीट करना है डाटा, अपनाए ये सरल तरीका

jantaserishta.com
28 Oct 2020 3:26 PM IST
चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन से डिलीट करना है डाटा, अपनाए ये सरल तरीका
x

DEMOPIC 

अगर आपका फोन कहीं चोरी हो गया है और उसमें आपके पर्सनल फोटो और वीडियो हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं. हम आज आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिसके जरिए आप अपना फोन चोरी होने के बाद भी आपके फोन के फोटो और वीडियो डीलिट कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है सिंपल तरीका.

डेटा डिलीट करने का ऑनलाइन तरीका

अगर आपका फोन कहीं चोरी हो गया हो, तो इस कंडीशन में भी आप अपने स्मार्टफोन का डेटा ऑनलाइन डिलीट कर सकते हैं. यानी फोन आपसे दूर होने पर भी आप उसका डेटा डिलीट कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

ये है पूरा प्रोसेस

1 सबसे पहले आप किसी कंप्यूटर या दूसरे फोन पर इंटरनेट ब्राउजर ओपन करें.

2 यहां आपको https://www.google.com/android/find टाइप करना होगा.

3 अब आपको अपनी उस जीमेल आईडी से लॉगइन करना होगा, जो स्मार्टफोन में भी है.

4 आपके सामने प्ले साउंड, सिक्योर डिवाइस और इरेज डिवाइस के तीन ऑप्शन नजर आएंगे.

5 इनमें से फोन का डेटा डिलीट करने के लिए आपको ERASE DEVICE पर क्लिक करना होगा.

6 एक बार और क्लिक करने पर आपको जीमेल का पासवर्ड डालना होगा.

7 अब अगर आपके फोन में इंटरनेट ऑन होगा तो आप अपना पूरा डेटा डिलीट कर सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story