भारत
ट्रैफिक जाम से बचने छात्र पैराग्लाइडिंग करके एग्जाम सेंटर पहुंचा, अनोखा VIDEO
jantaserishta.com
17 Feb 2025 5:34 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक बच्चे का एग्जाम था और सेंटर तक पहुंचने में काफी वक्त लगने वाला था क्योंकि सड़क जाम लगा हुआ था. ऐसे में बी.कॉम. फर्स्ट ईयर के छात्र, समर्थ ने एग्जाम सेंटर पहुंचने के लिए पैराग्लाइडिंग का सहारा लिया और सुर्खियों का हिस्सा बन गए.
समर्थ, पंचगनी में गन्ने का रस बेचने के काम करते हैं और अपनी दुकान चलाते-चलाते वो अपना एग्जाम ही भूल बैठे. जब दोस्त का फोन आया तो उनका दिमाग नहीं काम कर रहा था कि आखिर वो अब क्या करें, क्योंकि वक्त कम था और रोड पर भारी ट्रैफिक था. एग्जाम सेंटर पासरणी गांव में था. एग्जाम सेंटर तक पहुंच पाना लगभग नामुमकिन था.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, समर्थ अपने काम में व्यस्त थे, इतने में उनके एक दोस्त की कॉल आई, "समर्थ, तुम कहां हो? परीक्षा शुरू हो चुकी है." आवाज़ में बेचैन थी. 19 वर्षीय समर्थ का दिमाग सुन्न हो गया. उन्हें घबराहट होने लगी.
एग्जाम सेंटर पासरणी गांव में था, 15 किलोमीटर दूर है. समर्थ ने तेजी से दिमाग लगाया और उन्हें आकाश में छलांग लगाते हुए जाने की बात सूझी. उसने पैराग्लाइडिंग की मदद ली.
Tagsमहाराष्ट्रट्रैफिक जामछात्रपैराग्लाइडिंगएग्जाम सेंटरMaharashtratraffic jamstudentsparaglidingexam center
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





