भारत

TMC STUDENT: सुरेंद्रनाथ कॉलेज यूनियन रूम से सैकड़ों नकदी बंडल बरामद, छात्र राजनीति पर उठे सवाल

SHIDDHANT
2 Jun 2026 8:10 PM IST
TMC STUDENT: सुरेंद्रनाथ कॉलेज यूनियन रूम से सैकड़ों नकदी बंडल बरामद, छात्र राजनीति पर उठे सवाल
x
देखे विडिओ
Bangal बंगाल: सुरेंद्रनाथ कॉलेज के यूनियन रूम से तृणमूल कांग्रेस (TMC) स्टूडेंट विंग के उपयोग किए जा रहे कमरे में सैकड़ों बंडल बरामद हुए, जिनमें बड़ी मात्रा में नकद रखे गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये बंडल 100 और 500 रुपये के नोटों के थे और दीमकों से प्रभावित हो चुके थे।


पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बंडलों को जब्त किया। बताया गया कि बरामद नकद की रकम लाखों रुपये में अनुमानित की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि यह यूनियन रूम स्टूडेंट विंग द्वारा पार्टी गतिविधियों और आयोजनों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने यह भी कहा कि यह मामला नियमों और कॉलेज प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करता है, और इस पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह रकम किस स्रोत से आई और इसका इस्तेमाल कहां किया गया।
इस घटना से कॉलेज और स्टूडेंट राजनीति में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर ने तेजी से ध्यान खींचा है। पत्रकार अवनीश पी. एन. शर्मा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की और बताया कि यूनियन रूम से दीमक लगे नोट बरामद हुए हैं। यह मामला टीएमसी स्टूडेंट विंग की गतिविधियों और कॉलेज यूनियन रूम के दुरुपयोग को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि वे इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story