भारत

TMC ने कोलकाता में शहीद दिवस रैली का किया आयोजन

Nilmani Pal
21 July 2022 1:26 PM IST
TMC ने कोलकाता में शहीद दिवस रैली का किया आयोजन
x

पश्चिम बंगाल। TMC ने कोलकाता में शहीद दिवस रैली का आयोजन किया। आयोजन के दौरान बारिश हुई। CM ममता बनर्जी ने कहा - आज इतनी बारिश हुई है, सड़कों पर पानी भरा लेकिन आप यहां से नहीं हिले। 21 जुलाई को बारिश होती ये ईश्वर,अल्लाह की मेहरबानी है। BJP और सीपीआई (एम) बारिश देखकर हंस रही थी.

आगे ममता बोली - भाजपा हर जगह सरकार तोड़ रही है, भाजपा का यही काम है। बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश लेकिन हरा नहीं सकी। 2021 में जनता ने उन्हें दिखा दिया. अब तो मूढ़ी पर GST लग गई है तो क्या भाजपा के लोग अब मूढ़ी नहीं खाएंगे। मिठाई, लस्सी, दही पर GST लगी है। लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी GST... ये बताएं कि मरने पर कितनी GST लगेगी.

Next Story