भारत

सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर TMC ने जताई आपत्ति, अब शशि थरूर ने कही यह बात

jantaserishta.com
6 July 2022 1:59 PM IST
सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर TMC ने जताई आपत्ति, अब शशि थरूर ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: मां काली पर दिये गये महुआ मोइत्रा के बयान का हर तरफ विरोध हो रहा है. आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियां भी उनकी निंदा कर रही हैं. लेकिन इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का समर्थन किया है. शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा कि महुआ मोइत्रा ने वही कहा जो हर हिंदू जानता है.

Mahua Moitra के समर्थन में शशि थरूर ने लिखा कि महुआ पर हो रहे हमलों ने मुझे अचंभे में डाल दिया है. ये हमले वह चीज कहने के लिए हो रहे हैं जो कि हर हिंदू जानता है. हिंदू जानते हैं कि हमारी पूजा का तरीका देश के अलग-अलग हिस्सों में एक जैसा नहीं है. देवी को कोई क्या चढ़ाता है, यह देवी से ज्यादा भक्त के बारे में बताता है.
शशि थरूर ने आगे कहा कि हम ऐसी स्थिति पर पहुंच चुके हैं कि अगर हम सार्वजनिक मंच पर किसी बारे में कुछ कहेंगे, तो किसी ना किसी को ठेस जरूर पहुंचेगी. यह पक्की बात है कि महुआ किसी को अपमानित नहीं करना चाहती थीं. शशि थरूर ने आगे कहा कि मैं सबसे गुजारिश करता हूं कि माहौल को थोड़ा हल्का करें, धर्म को कोई किस तरह मानता है, यह उसपर ही छोड़ दें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story