भारत

JPC की बैठक में सांसद ने फोड़ी बोतल, सस्पेंड हुए

jantaserishta.com
22 Oct 2024 4:31 PM IST
JPC की बैठक में सांसद ने फोड़ी बोतल, सस्पेंड हुए
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: 'वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024' पर जेपीसी की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने हंगामे के माहौल के बीच कांच की बोतल फोड़ दी।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को उनके व्यवहार के लिए जेपीसी की बैठक से एक सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। कहने का मतलब है कि वह जेपीसी की अगली बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं। जेपीसी की बैठक में 9-7 वोट के अंतर से यह फैसला किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जेपीसी की बैठक के दौरान जब जस्टिस इन रियल्टी, कटक और पंचसखा बानी प्रचार मंडली, कटक के प्रतिनिधि अपनी बात रख रहे थे, उस समय बैठक में जोरदार हंगामा खड़ा हो गया।
दरअसल, बिना बारी के ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी कई बार अपनी बात रख चुके थे। लेकिन, जब उन्होंने एक बार फिर से बोलने का प्रयास किया तो भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने उस पर विरोध जताया। इसे लेकर दोनों के बीच तीखी और जोरदार बहस हुई। सूत्रों के मुताबिक, बहस के दौरान ही कल्याण बनर्जी ने टेबल पर रखी कांच की पानी की बोतल को टेबल पर पटक कर फोड़ दिया। इससे कल्याण बनर्जी को चोट भी लग गई। इसके बाद उन्होंने बोतल के टूटे हुए हिस्सों को चेयरमैन की तरफ उछाल दिया।
इस घटना के बाद तुरंत ही जेपीसी की बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस घटना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद दोनों ही एक-दूसरे पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, थोड़ी देर बाद जेपीसी की बैठक फिर से शुरू हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story