TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी ने ईडी की ओर से जारी समन को SC में दी चुनौती

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल West Bengal की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को ईडी की तरफ से जारी किए गए समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में सोमवार को वकील कपिल सिब्बल ने जल्द सुनवाई की मांग की है. हाईकोर्ट अभिषेक बनर्जी की याचिका को खारिज कर चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल जल्द सुनवाई की तारीख नहीं दी है. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को बंगाल में कथित कोयला तस्करी से संबंधित धन शोधन मामले में 29 मार्च को पेश होने के लिए तलब किया है. अभिषेक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं और इसके पहले वह दो बार ईडी के सामने हाजिर हो चुके हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





