भारत

TMC नेता की धमकी, कह दी यह बात

jantaserishta.com
16 April 2022 2:03 PM IST
TMC नेता की धमकी, कह दी यह बात
x

मुर्शिदाबाद: ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नेता ने विपक्षी पार्टियों को धमकी देते हुए कहा है कि ज्यादा रैली और विरोध प्रदर्शन किया तो डंडा मारकर ठंडा कर दूंगा. उन्होंने कहा कि नादिया में गैंगरेप हआ है तो इसे साबित करो, सबूत दो. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के नादिया गैंगरेप मामले में अगर ऐसा हुआ है तो विरोधी सबूत दें और ममता बनर्जी को गाली देना बंद करें नहीं तो डंडा मार कर ठंडा कर दूंगा.

धमकी देने वाले नेता का नाम अफरोज सरकार बताया जा रहा है. टीएमसी नेता ने एक वीडियो में कहा है कि ममता को नाहक बदनाम किया जा रहा है. अगर गैंगरेप हुआ है तो प्रमाणित करें कि गैंगरेप हुआ है, लेकिन ज्यादा रैली और विरोध प्रदर्शन किया तो मारकर ठंडा कर देंगे.
अफरोज के मुताबिक, अगर गैंगरेप सही में हुआ है तो हम खुद पुलिस से उसे गिरफ्तार करने को कहेंगे, लेकिन फालतू में रैली और जुलूस ना निकाले. यह सब करके ममता को गद्दी से नहीं हटाया जा सकता.
अफरोज मुर्शिदाबाद के भगवानगोला ब्लॉक का टीएमसी अध्यक्ष है. अफरोज के इस बयान के बाद विरोधी लामबंद होने लगे हैं. विरोधियों के मुताबिक, टीएमसी का असली चेहरा सामने आ रहा है. बीजेपी कांग्रेस और सीपीएम के नेता टीएमसी नेता के इस बयान को निंदनीय और घृणित बता रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story