भारत

टीएमसी नेताओं ने दिल्ली पुलिस स्टेशन के समक्ष रात भर किया विरोध प्रदर्शन

jantaserishta.com
9 April 2024 11:29 AM IST
टीएमसी नेताओं ने दिल्ली पुलिस स्टेशन के समक्ष रात भर किया विरोध प्रदर्शन
x
नई दिल्ली: चुनाव आयोग के कार्यालय के समक्ष धरना देने के दौरान आठ अप्रैल को हिरासत में लिए गए और बाद में रिहा टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार रात भर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के पास विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस ने कहा, "हमने उन्हें कल ही छोड़ दिया था, लेकिन वो नहीं गए।" निर्वाचन आयोग के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे टीएमसी के 10 नेताओं सहित एक सांसद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। राज्यसभा सांसद डोला सेन, सागरिका घोष, साकेत गोखले, डेरेक ओ'ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, पूर्व सांसद अर्पिता घोष और शांतनु सेन को हिरासत में लिया गया था।
चुनाव अधिकारियों से मुलाकात के बाद टीएमसी का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग के सामने धरने पर बैठ गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। चुनाव अधिकारियों से मुलाकात करने से पहले डोला सेन ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सभी राजनीतिक सिद्धांतों को ताक पर रखते हुए चुनाव के समय केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
सेन ने आरोप लगाया,"आचार संहिता लागू होने के बावजूद भी केंद्र सरकार अपने सियासी हित साधने के मकसद से पश्चिम बंगाल में ईडी, सीबीआई और एनआईए की तैनाती कर रही है। हमारे कई कार्यकर्ताओं को एनआईए ने बेवजह गिरफ्तार कर लिया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story