
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के नगर पार्षद और निगम के पूर्व चेयरमैन सब्यसाची दत्ता को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। बिधाननगर नॉर्थ पुलिस स्टेशन ने TMC नेता को करोड़ों रुपये की जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक को सोमवार देर रात राजारहाट में 211 रोड के पास रायगाची इलाके में से गिरफ्तार किया गया। वह विधानसभा चुनाव में बारासात सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे।
सब्यसाची दत्ता तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन 2021 में टीएमसी के जीत के बाद वह वापस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।इससे पहले TMC नेता अभिजीत पोले उर्फ छोटू को भी स्थानीय दुकानदारों से कथित तौर पर रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि वह TMC नेता सब्यसाची दत्ता के करीबी हैं।





