भारत

टीएमसी नेता ने लोकसभा में भाजपा को हराने के लिए 'एक बनाम एक' फॉर्मूले की वकालत की

jantaserishta.com
31 July 2023 4:41 PM IST
टीएमसी नेता ने लोकसभा में भाजपा को हराने के लिए एक बनाम एक फॉर्मूले की वकालत की
x
गुवाहाटी: असम तृणमूल कांग्रेस के नेता रिपुन बोरा ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए 'एक बनाम एक' फॉर्मूले पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, ''भाजपा को हराना विपक्षी दलों का प्राथमिक लक्ष्य है। इसीलिए हमारी नेता ममता बनर्जी ने कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की मंजूरी दे दी है। सभी को विपक्षी वोटों के विभाजन को सीमित करने पर ध्यान देना चाहिए। इसलिए, प्रत्येक भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ विपक्ष का एक ही उम्‍मीदवार होना चाहिए।''
इस बीच, बोरा ने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस ने असम में मतदाताओं के बीच पकड़ बना ली है। उन्‍होंने कहा, “हमारे संगठन ने ताकत जुटा ली है। हमें विश्वास है कि तृणमूल कांग्रेस असम में कम से कम चार लोकसभा सीटें जीत सकती है। पार्टी गठबंधन से ये सीटें तृणमूल उम्मीदवारों को देने की मांग करेगी।'
इस बीच, बदरुद्दीन अजमल की ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) को 26 पार्टियों के गठबंधन 'इंडिया' से बाहर रखा गया है। हालांकि, राज्य विधानसभा में पार्टी के 15 विधायक हैं। एआईयूडीएफ के महासचिव और मनकाचार विधानसभा सीट से विधायक अमीनुल इस्लाम ने आईएएनएस को बताया, “भाजपा के खिलाफ मजबूत लड़ाई के लिए, हमने एआईयूडीएफ को विपक्षी गठबंधन में शामिल करने पर जोर दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी हमें गठबंधन में लेने से झिझक रही है।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विरोध के पीछे के कारणों को भी रेखांकित किया। इस्‍लाम ने कहा, “कांग्रेस ने विभिन्न समुदायों के मतदाताओं के बीच अपना आधार खो दिया है - चाहे वह असमिया हिंदू मतदाता हों, चाय जनजातियाँ और अन्य समुदाय हों। कांग्रेस अब बड़े पैमाने पर मुस्लिम वोटों पर भारी निर्भर है। यही कारण है कि वे एआईयूडीएफ को खत्म करना चाहते हैं।”
विधायक ने आगे दावा किया कि बदरुद्दीन अजमल की लोकप्रियता बरकरार है और एआईयूडीएफ 2024 में होने वाले आगामी आम चुनावों में असम से कम से कम तीन लोकसभा सीटें जीतने के लिए तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story