भारत

खुद को पुष्पा बताने वाले TMC नेता जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, मतदान से पहले अपना नाम वापस लिया

jantaserishta.com
19 May 2026 2:15 PM IST
खुद को पुष्पा बताने वाले TMC नेता जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, मतदान से पहले अपना नाम वापस लिया
x
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को दोबारा चुनाव.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के फलता से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया है. जहांगीर खान ने ऐलान किया है कि अब वह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे. यह घोषणा उस दिन हुई है, जिस दिन चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है.
बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नतीजा सबको मालूम है, इसलिए कोई कैंपेन नहीं चल रहा है. सारी गुंडागर्दी खत्म हो गई है. इनको पता है कि बुरी तरह टीएमसी की हार होगी.
फलता डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां दोबारा मतदान की तैयारियों के दौरान तृणमूल कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता की मौजूदगी नहीं दिखी. इस बात पर बीजेपी बंगाल चीफ समिक भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि फलता में चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक कहां हैं. इसी तरह, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी जहांगीर खान पर निशाना साधते हुए पूछा, "पुष्पा कहां है?"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story