भारत

आपसी कलह से तंग, दंपति ने एक ही साड़ी से फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

jantaserishta.com
20 March 2022 9:27 PM IST
आपसी कलह से तंग, दंपति ने एक ही साड़ी से फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
x
पढ़े पूरी खबर

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र की इनरवा पंचायत के बेहटा गांव में आपसी कलह से तंग दंपति ने एक ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पेट में साढ़े आठ माह का बच्चा पल रहा था। घटना शनिवार की देर रात की है। मृतकों की पहचान हरिनाथ यादव के पुत्र राजू यादव (25) एवं बहू रानी देवी (21) के रूप में की गई है। परिजन के मुताबिक महिला इसी सप्ताह बच्चे को जन्म देती। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच आपसी मतभेद था।

ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। रविवार को दोनों का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में मातमी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों एक ही साड़ी का फंदा लगाकर एक साथ झूल गये। घर का दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे और शवों को फंदे से उतारा। पिछले वर्ष ही दोनों की शादी हुई थी। मृत राजू यादव ट्रैक्टर चालक था। घटना को ले मृतका की मां राजनगर थाना क्षेत्र के जयपट्टी गांव निवासी रामनाथ यादव की पत्नी शीला देवी के लिखित आवेदन पर खजौली थाना में यूडी केस दर्ज हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story