भारत

चलती कार का टायर फटा, मौके पर 3 की मौत

jantaserishta.com
13 Feb 2022 7:49 AM IST
चलती कार का टायर फटा, मौके पर 3 की मौत
x
बड़ी खबर

नागपुर: अमरावती हाइवे पर शनिवार की दोपहर चलती कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. कार में एक महिला और दो पुरुष सवार थे. यह हादसा नागपुर जिले के कोंढाली गांव के समीप हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, नागपुर अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही कार का टायर अचानक फट गया. इस वजह से कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार का टायर फटते ही कार चालक का नियंत्रण छूट गया. कार के अनियंत्रित होने के बाद वह डिवाइडर से टकरा गई. इससे एक महिला एवं कार चालक सहित एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी. सूचना​ मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का जायजा लिया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story