
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एयर एशिया का रांची-दिल्ली विमान उड़ान से पहले जब रनवे पर दौड़ रहा था, उसी समय उसके पीछे के पहिये का टायर फट गया। विमान के पायलट ने संभावित खतरे को भांपते हुए विमान को नियंत्रित किया। उसने विमान की रफ्तार को कम किया और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना देते हुए विमान को उड़ान भरने से रोक लिया। इसके बाद विमान को धीरे-धीरे पार्किंग प्लेस में लाया गया। घटना के समय विमान में करीब 100 यात्री सवार थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





