भारत

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए सीएम

jantaserishta.com
10 March 2021 11:21 AM IST
तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए सीएम
x

तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है. कल ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है.

आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. वह उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, अभी बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं.
देवभूमि उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में जो सियासी भूचाल चल रहा था, अब वह थमने की ओर है. त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब तीरथ सिंह रावत राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. बुधवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई, इस दौरान नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आया. माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री बुधवार शाम को ही शपथ ले सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story