भारत

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर केदारनाथ धाम में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Nilmani Pal
24 Aug 2023 2:14 AM GMT
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर केदारनाथ धाम में निकाली गई तिरंगा यात्रा
x

उत्तराखंड। इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में तिरंगा यात्रा निकाली और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। बता दें कि चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है. ऐसे में लैंडर 'विक्रम' ने चांद पर पहुंचते ही अपना काम शुरू कर दिया है. विक्रम ने लैंड होते वक्त की तस्वीरें भेजी हैं. बता दें कि लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित कर लिया गया है.

चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश अब भारत बन चुका है. चंद्रयान का लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंड हो गया है. वहीं चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद ISRO ने ट्वीट किया है. ISRO की ओर से ट्वीट किया गया, 'भारत, मैं अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच गया हूं और आप भी. चंद्रयान-3 मून पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंड हो गया है. बधाई इंडिया'


Next Story