भारत
हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए निकली तिरंगा यात्रा
jantaserishta.com
24 May 2025 10:44 AM IST

x
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोगों ने हाथों में तख्ती ले रखी थी, जिसमें स्लोगन लिखा हुआ था। यात्रा के दौरान लोग 'भारत माता की जय' और 'अब तुम्हारे हवाले वतन.. 'जैसे देश भक्ति के गीत गाए जा रहे थे।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर लोगों ने चौराहों से लेकर गलियों तक तिरंगा झंडा लेकर निकले। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। भीड़ ज्यादा होने से पुलिस ट्रैफिक को दूर ही रोकना पड़ा।
इस दौरान कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह लख, नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने शिरकत की। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि भारतीय सेना ने दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब देकर उसकी कमर तोड़ी है और आज वह बौखला गया है। हमारी ताकत के आगे पाकिस्तान की औकात नहीं है कि वह हमारे सामने खड़ा हो सके। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने कहा कि अगर आगे किसी तरह की कोई हिमाकत की तो पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारतीय सेना के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। पहलगाम में आतंकी हमले का भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया। पाकिस्तान में सेना ने आतंकवाद के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा था। पाकिस्तान के एयरबेस और डिफेंस सिस्टम को सेना ने तबाह कर दिया था। तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के इसी शौर्य और पराक्रम को देखते हुए निकाली जा रही है। देश के कोने-कोने में सेना को लोग सैल्यूट कर रहे हैं और सैनिकों के बलिदान को याद कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





