भारत

भाजपा की सामूहिक विदाई का वक्त आ गया है: कमलनाथ

jantaserishta.com
11 Sept 2023 3:03 PM IST
भाजपा की सामूहिक विदाई का वक्त आ गया है: कमलनाथ
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के आ रहे बयानों को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि अब भाजपा की सामूहिक विदाई का समय आ गया है। ज्ञात हो कि राज्य के कुछ भाजपा नेताओं के बयान आ रहे हैं, वे पार्टी और सरकार दोनों पर हमलावर हैं। इन नेताओं के बयान पार्टी के लिए मुसीबत तो बन ही रहे हैं, विपक्षी कांग्रेस को हमला करने का मौका भी दे रहे हैं।
कमलनाथ ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयान पर कहा, "मप्र में जिस प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेतागण अपने साक्षात्कारों में उनकी अपनी ही पार्टी द्वारा अवहेलना, उपेक्षा और अपमान की सरेआम बात कर रहे हैं, उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस के प्रति जन-समर्थन देखकर भाजपा पहले ही हताश हो चुकी है और दिखावटी चुनाव लड़ रही है, इसीलिए न उसके पास रणनीति है न सेनापति। इसीलिए न वो वरिष्ठों को महत्व दे रही है न कनिष्ठों को।"
कमलनाथ ने आगे कहा, "भाजपा दिल्ली से ही मप्र का चुनाव संचालित कर दिखा रही है कि उसे न तो मप्र के नेतृत्व पर विश्वास है, न नेताओं और संगठन पर। दूर से राजतंत्र चलाए जाते हैं लोकतंत्र नहीं, क्योंकि लोकतंत्र की दिशा नीचे से ऊपर की ओर होती है, न कि ऊपर से नीचे, लेकिन ये बात अलोकतांत्रिक भाजपा की समझ में नहीं आयेगी। भाजपा की सामूहिक विदाई का समय आ गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story