भारत

भाजपा की विदाई यात्रा का समय, विकास यात्रा का नहीं: कमल नाथ

jantaserishta.com
19 Jan 2023 3:28 PM IST
भाजपा की विदाई यात्रा का समय, विकास यात्रा का नहीं: कमल नाथ
x

फाइल फोटो

भोपाल (आईएएनएस)| कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा विकास यात्राएं शुरु करने पर तंज कसा है और कहा है कि यह सरकार सरकारी खर्च से पार्टी का प्रचार करने में लगी है। अब समय विकास यात्रा का नहीं बल्कि भाजपा की विदाई यात्रा का है। कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा, मध्य प्रदेश को विकास के हर पैमाने पर पीछे धकेलने के बाद, मध्य प्रदेश को कर्ज के दलदल में डुबाने के बाद, प्रदेश को बेरोजगारी और महंगाई में देश में अव्वल बनाने के बाद, प्रदेश को वंचित तबकों पर अत्याचार में नंबर वन बनाने के बाद शिवराज सरकार विकास यात्रा के नाम पर सरकारी खर्च से पार्टी का प्रचार करना चाहती है।
कमल नाथ ने आगे कहा, मध्य प्रदेश की जनता इनके विकास की सच्चाई को जानती है। अब समय विकास यात्रा का नहीं, भाजपा की विदाई यात्रा का है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story