भारत
अब तक 166 यात्री 'नो फ्लाई लिस्ट' में, सरकार ने दी जानकारी
jantaserishta.com
8 Aug 2023 11:12 AM IST

x
उन्होंने बताया कि इस साल जून तक के आंकड़ों के अनुसार रद्द की गई उड़ानों का अनुपात 0.58 प्रतिशत है।
नई दिल्ली: विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 2021 में 'नो फ्लाई लिस्ट' की शुरुआत के बाद से अब तक 166 यात्रियों को इस सूची में डाला है। सरकार ने संसद में यह जानकारी दी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने एक लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि यात्रियों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों की कुल संख्या 2020 में 4,786; 2021 में 5,321; 2022 में 5,525 और इस साल जनवरी से अब तक 2,384 है।
उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में देश में शिड्यूल्ड ऑपरेटरों के बेड़ों में कुल 395 विमान थे जिनकी संख्या 2023 में बढ़कर 729 हो गई है। मंत्री ने कहा कि डीजीसीए से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश में प्रमुख घरेलू एयरलाइनों के कुल बेड़े का आकार अगले सात वर्षों में लगभग 1,600 होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि इस साल जून तक के आंकड़ों के अनुसार रद्द की गई उड़ानों का अनुपात 0.58 प्रतिशत है। मंत्री भाजपा सदस्य सुशील कुमार मोदी के सवालों का जवाब दे रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





