हिजाब विवाद के बीच तिलक की एंट्री, कॉलेज में लगाकर आने वाले छात्र की एंट्री पर लगी रोक

नई दिल्ली: कर्नाटक (Karnataka) में हिजाब विवाद के बीच एक और विद्रोह पैदा करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल कर्नाटक में विजयपुरा (Vijaypura) के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में उस समय विवाद हुआ जब माथे पर तिलक लगाने वाले एक छात्र को कैंपस में घुसने से रोक दिया गया. हाईकोर्ट (High Court) के अंतरिम आदेश का हवाला देते हुए एक लेक्चरर ने छात्र गंगाधर बडिगर को कॉलेज कैंपस में एंट्री करने से रोक दिया. इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बाद में बदिगर से जब संवाददाताओं ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लेक्चरर ने कहा है कि वह तिलक मिटा दें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





