भारत
दिल्ली सरकार के अधीन तिहाड़ जेल, केजरीवाल के इशारों को समझें संजय सिंह: भाजपा का बड़ा पलटवार
jantaserishta.com
13 April 2024 3:56 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा ने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अधीन आता है, लेकिन इसके बावजूद संजय सिंह बार-बार जानबूझकर यह कह रहे हैं कि केजरीवाल से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संजय सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अंतर्गत आता है और अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा बनाए गए जेल मैन्युअल- 2018 नियम-602 के तहत इस तरह के हाई प्रोफाइल कैदी शीशे की दीवार के आर-पार ही मिलते हैं।
सचदेवा ने कहा कि संजय सिंह को भी यह नियम पता है, वह खुद लंबे समय तक जेल में रहकर आए हैं, फिर भी जानबूझकर यह कह रहे हैं कि मिलने नहीं दिया जा रहा है। सरकार आपकी है, अधिकारी आपके हैं, मिलने से कौन रोक रहा है? कई बार कैदी खुद भी यह तय करता है कि उसको किससे मिलना है।
उन्होंने दावा किया कि फेस टू फेस मिलने की सुविधा अरविंद केजरीवाल खुद उठा रहे हैं, न्यायालय ने उनको छूट दी है और जो नाम अरविंद केजरीवाल ने दिए हैं, वह उनसे मिल भी रहे हैं और घर का खाना भी खा रहे हैं और जो भी पॉलिटिकल संदेश उन्हें देना होता है, वह अपनी पत्नी के माध्यम से देते हैं।
सचदेवा ने संजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संजय सिंह को जो संदेश चाहिए, वह अरविंद केजरीवाल ने दे दिया है। संजय सिंह को इशारों में यह बात समझनी चाहिए कि केजरीवाल किससे मिलना चाहते हैं और किससे नहीं मिलना चाहते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





