भारत

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव बरामद

jantaserishta.com
30 July 2023 10:21 AM IST
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव बरामद
x
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले मे कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक बाघिन का शव बरामद किया गया। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी। कालागढ़ की उप प्रभागीय वनाधिकारी शालिनी जोशी ने बताया कि शनिवार शाम को वनकर्मियों कि एक टीम कॉर्बेट नेशनल पार्क में गश्त पर थी। गश्त के दौरान टीम को कॉर्बेट नेशनल पार्क की उत्तराखंड सीमा के पास गांव सेमलखलिया के सावल्दे स्रोत मे एक बाघिन मृत मिली जिसकी उम्र लगभग 8 से 9 साल थी। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाघिन की मृत्यु का कारण प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मौत है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पायेगा।
पार्क निर्देशक धीरज पाण्डेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पैनल के सदस्यों की मौजूदगी में विभागीय पशु चिकित्साधिकारी दुष्यंत कुमार ने बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story