भारत

दुधवा नेशनल पार्क में बाघिन ने गैंडे के बच्चे को मार डाला

jantaserishta.com
10 Feb 2023 9:00 AM IST
दुधवा नेशनल पार्क में बाघिन ने गैंडे के बच्चे को मार डाला
x

प्रतीकात्मक तस्वीर

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा नेशनल पार्क में एक बाघिन ने गैंडे के एक बच्चे को मार डाला। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के क्षेत्र निदेशक बी. प्रभाकर ने संवाददाताओं को बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। शव के चारों ओर बाघिन के पैरों के निशान देखे गए। इसके बाद मौके पर कैमरे लगाए गए।
क्षेत्र निदेशक ने बताया कि कैमरे में अपने तीन शावकों के साथ एक बाघिन घटनास्थल पर दिखाई पड़ी।
उन्होंने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि गैंडे के बच्चे को बाघिन ने ही मारा है।
प्रभाकर ने कहा कि हमले में मारा गया गैंडे का बच्चा नर था और उसकी उम्र करीब दो साल आंकी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story