भारत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में डाटी बाघिन ने हिरण का किया शिकार

11 Feb 2024 8:53 AM GMT
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में डाटी बाघिन ने हिरण का किया शिकार
x

उमरिया  : उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत ताला जोन में डाटी बाघिन ने एक हिरण को अपना शिकार बना लिया। जहां शिकार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। पर्यटकों ने इस वीडियो को बनाया था। उनके जरिये ही यह वीडियो सामने आया है। बाघों के लिए प्रसिद्ध …

उमरिया : उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत ताला जोन में डाटी बाघिन ने एक हिरण को अपना शिकार बना लिया। जहां शिकार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। पर्यटकों ने इस वीडियो को बनाया था। उनके जरिये ही यह वीडियो सामने आया है।

बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पर्यटकों के सामने बाघ और बाघिन की कुछ ऐसी तस्वीरें बन जाती हैं जो उनके लिए यादगार बन जाती है। डाटी बाघिन और पर्यटकों का रिश्ता बहुत पुराना है। यह अक्सर पर्यटकों की सफारी के सामने आकर ध्यान खींचती रही है। अब तो यह भी लगता है कि उसे सफारी के दौरान वाहनों के सामने आने में कोई परेशानी नहीं होती। उसकी स्पॉटिंग भी लगातार बढ़ रही है।

165 बाघ हैं बांधवगढ़ में
2022 में बाघों की गणना हुई थी। इसमें बांधवगढ़ नेशनल पार्क ने अपना ताज कायम रखा था। 1,536 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैले इस पार्क में बाघों की संख्या बढ़कर 165 होने की बात सामने आई थी। इससे पहले 2018 में यहां 124 बाघ गिने गए थे। मध्य प्रदेश की बात करें तो छह टाइगर रिजर्व में मिलाकर चार साल में 259 बाघ बढ़े हैं। इनमें सबसे अधिक 41 बाघों की वृद्धि बांधवगढ़ में हुई है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story