भारत
तांत्रिक पर कसा शिकंजा, नाबालिग लड़की के साथ की थी दरिंदगी
jantaserishta.com
23 Nov 2022 2:37 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
नशे की गोलियां देकर बेहोश कर देती थी. फिर लाल बाबा उसके साथ रेप करता था.
बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी तांत्रिक लाल बाबा 10 माह से फरार चल रहा है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके ठिकानों पर कई बार दबिश दी. पर वो हर बार पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहा. इस दौरान पुलिस ने तांत्रिक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया और उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रही है.
तांत्रिक लाल बाबा ने 10 माह पहले नाबालिग लड़की से रेप की घटना को अंजाम दिया था. जानकारी के मुताबिक आरोपी तांत्रिक पीड़िता के चाचा, चाची के घर आता था. आरोप है कि चाची पीड़िता को नशे की गोलियां देकर बेहोश कर देती थी. फिर लाल बाबा उसके साथ रेप करता था.
नाबालिग गर्भवती ना हो इसके लिए उसे गोलियां भी दी जाती थीं. शादी के बाद जब पीड़िता प्रेगनेंट नहीं हुई तो डॉक्टरों ने जांच में खुलासा किया कि उसका पहले अबॉर्शन हो चुका है. इसलिए उसका गर्भ नहीं ठहर रहा है.
इसके बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ महिला थाने पहुंचकर रेप के आरोपी लाल बाबा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. लेकिन 10 माह बीत जाने के बाद भी आरोपी लाल बाबा पुलिस की गिरफ्त से दूर है. इस मामले पर बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि 10 माह पूर्व दर्ज मामले में पीड़िता के बयान और मेडिकल करवाने के बाद आरोपी का जुर्म प्रमाणित हो चुका है.
पुलिस ने आरोपी की तलाश में उदयपुर, सिरोही में कई ठिकानों और जंगलों में भी दबिशें दी. लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस मुख्यालय की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है. उसे पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





