भारत

कसा शिकंजा: बाहुबली माफिया अतीक अहमद को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
15 Oct 2022 2:11 PM IST
कसा शिकंजा: बाहुबली माफिया अतीक अहमद को लेकर आई ये खबर
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
लखनऊ: यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब प्रयागराज पुलिस पूर्व सांसद की दो और संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने के लिए लखनऊ पहुंंची है। प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ पुलिस से भी मदद ली है। दोनों संपत्तियों की कीमत करीब 33 करोड़ रुपए आंकी गई है। शनिवार दोपहर में कुर्की की कार्रवाई की जानी है।
माफिया अतीक के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रयागराज के अलावा अब लखनऊ में अतीक की संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है। इससे पूर्व लखनऊ में ही अतीक की करोड़ों के मकान को पुलिस कुर्क कर चुकी है। पुलिस की टीम यूपी के अलावा अन्य प्रदेशों में भी उसकी संपत्तियों का पता लगा रही है।
अतीक इस वक्‍त गुजरात की जेल में बंद है। उसके दोनों बेटे यूपी की जेल में हैं। प्रशासन गैंगस्टर एक्ट के तहत अब तक अतीक की करीब एक हजार करोड़ की सपंत्ति कुर्क कर चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story