भारत

मकर संक्रांति के मौके पर कड़ी सुरक्षा, गंगासागर में 3 लाख से अधिक लोग जुटे

jantaserishta.com
14 Jan 2022 8:41 AM IST
मकर संक्रांति के मौके पर कड़ी सुरक्षा, गंगासागर में 3 लाख से अधिक लोग जुटे
x

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने इस बार भी त्योहारों का मजा खराब किया है. आज मकर संक्रांति का स्नान है मगर हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा स्नान को प्रतिबंधित किए जाने के चलते हरिद्वार के पूरे हर की पैड़ी क्षेत्र को बैरिकेड करके श्रद्धालुओं के आने के लिए प्रतिबंधित किया गया है. पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाकर आने वाले श्रद्धालुओं को हर की पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर जाने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा प्रबंध किए गए हैं.

स्नान के प्रतिबंधित होने से हर की पैड़ी समेत सभी घाट सूने पड़े हैं. इसी के बीच आज सुबह की गंगा आरती भी केवल चंद लोगों की उपस्थिति में ही हो सकी है. सामान्य तौर पर मकर संक्रांति स्नान पर बड़ी संख्या में देशभक्त श्रद्धालु मां गंगा का स्नान करने के लिए हरिद्वार आते हैं. मगर चूंकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते जिला प्रशासन ने इस स्नान को प्रतिबंधित किया है. इसके चलते पूरा हर की पैड़ी क्षेत्र खाली पड़ा हुआ है.
सीओ सिटी शेखर सुयाल का कहना है कि बाहर हर बैरियर और हर नाके पर हमारी पुलिस मौजूद है और कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन कराना हमारी जिम्मेदारी है. मैं समझता हूं कि हमारी पुलिस फोर्स मुस्तैदी के साथ खड़ी है.
उन्होंने कहा कि- घाट पूरा खाली है और जो प्रतिबंधित किया गया है उसको पूरी तरह से इंप्लीमेंट कराने में हम सफल रहे हैं. हां बैरिकेडिंग लगाई गई है हमारी कोशिश है कि लोग भीड़ न लगाएं. पिछले दो-तीन दिनों से लगातार आप लोगों के माध्यम से, मीडिया के माध्यम से अन्य माध्यम से लोगों तक यह बात पहुंचाई गई कि अभी इस स्नान में हरिद्वार में प्रतिबंध रहेगा और उसका असर हुआ है और बाकी जो लोग अभी भी जो बैरियर पर हैं उन्हें वापस भेजने की कोशिश कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story