भारत
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर अयोध्या में कड़ी सुरक्षा
jantaserishta.com
21 Oct 2022 10:02 AM IST

x
अयोध्या (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को होने वाले अयोध्या दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रामकथा पार्क में आयोजित किए जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मेहमानों, राजनयिकों, केंद्रीय मंत्रियों और मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
मोदी के अयोध्या में चार घंटे से अधिक समय बिताने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
पुलिस साकेत इंटर कॉलेज, राम कथा पार्क और राम की पैड़ी के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा कर रही है।
साकेत इंटर कॉलेज, जहां पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतरेगा, वहां से कार्यक्रम स्थल जाने वाले मार्गो पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरा इलाका दूसरे वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
उधर, अयोध्या के दुकानदारों ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें अपनी चिंता से अवगत कराया और आग्रह किया कि ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे उनका कारोबार न प्रभावित हो।
अयोध्या व्यापार मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि दीपोत्सव कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ हो, लेकिन त्यौहार व कारोबार का समय होने के कारण प्रशासन को हमें 23 अक्टूबर तक जगह उपलब्ध कराना चाहिए।
कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसपीजी की एक टीम पहले ही अयोध्या पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री के निर्माणाधीन राम मंदिर के दर्शन करने की उम्मीद है। प्रशासन ने मेहमानों के स्वागत के लिए राम जन्मभूमि परिसर के चारों ओर 1.25 लाख दीये लगाने का निर्णय लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





