भारत

सड़क पर घूम रहा था टाइगर, हाईवे पर फिर...

jantaserishta.com
7 July 2022 4:14 PM IST
सड़क पर घूम रहा था टाइगर, हाईवे पर फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर नागभीड-ब्रम्हपुरी हाईवे पर एक बाघ टलहता हुआ सामने आ गया. हाईवे से गुजर रहे लोगों ने जब बाघ को जंगल से निकलकर सड़क पार करते देखा तो हर किसी की सांसे अटक गईं. सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. मौके पर मौजूद लोग मोबाइल फोन से बाघ का वीडियो बनाने लगे.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाघ जंगल से अचानक निकला और सड़क पर मौजूद लोगों को देखने लगा. धीरे-धीरे चलकर सड़क पार कर दूसरी तरफ चला गया. इस दौरान लोगों के मन में रोमांच और डर का अहसास था. स्थानीय लोगों का कहना कि हाईवे के आसपास बाघ के होने की खबर उन्हें पहले से थी. इससे पहले तुमडी मेंढा गांव के पास बाघ देखा भी गया था.
बुधवार शाम बाघ को हाइवे पर घूमता देख इस बात की पुष्टि हो गई. हालांकि बाघ ने अब तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. वन विभाग को बाघ के घूमने की सूचना दे दी गई. इस बीच पूरे इलाके में बाघ को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे और कुछ लोग तो डर भी गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story