भालू के हमले में टाइगर टेकर बुरी तरह घायल, सिर चबा गया जानवर

पटना: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में अक्सर हिंसक जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं होती रहती हैं। वन प्रमंडल दो के गनौली वनक्षेत्र मे शनिवार को जंगल में निकले गश्ती पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में टाइगर टेकर मोहन कुशवाहा (27) बुरी तरह घायल हो गये। शोर मचाने पर टीम के साथ गए अन्य कर्मियों ने उन्हें भालू से बचाया। भालू ने मोहन के सर और चेहरे का एक हिस्सा चबा डाला। आनन फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। टाइगर टेकर वाल्मीकिनगर थाने के शिवनाहा के रहने वाले हैं। गनौली वनक्षेत्र अधिकरी रोबिन आनंद ने बताया कि टाइगर ट्रैकर पर भालू के हमले की सूचना मिली है। वनकर्मियों की टीम को उनका इलाज कराने का निर्देश दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





