भारत

टाइगर श्रॉफ अटैक केस : तीनों आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत में, CI ने दी कार्रवाई पर अपडेट

jantaserishta.com
20 Oct 2026 10:26 AM IST
टाइगर श्रॉफ अटैक केस : तीनों आरोपी मुंबई पुलिस की हिरासत में, CI ने दी कार्रवाई पर अपडेट
x
कोटा: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में कोटा से गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्धों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस की टीम आरोपियों को अपने साथ ले जाने के लिए कोटा पहुंच गई है। सुरक्षा कारणों से तीनों को रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने में रखा गया है। मामले में आगे की विस्तृत जांच अब महाराष्ट्र पुलिस करेगी।
रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने के सीआई रामस्वरूप मीणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरोपियों को पकड़ने के बाद कोटा पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों राज्यों की पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ भी की है। फिलहाल तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में हैं।
सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की टीम आरोपियों को औपचारिक रूप से अपने साथ ले जाने के लिए पहुंच गई है। महाराष्ट्र पुलिस के कुछ अधिकारी पहले से ही कोटा में मौजूद हैं, जबकि अन्य अधिकारियों के भी पहुंचने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से आरोपियों को रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने में रखा गया था। यहां से रवाना होने के बाद स्थानीय पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई करेगी। आरोपियों को मुंबई किस माध्यम से ले जाया जाएगा, यह महाराष्ट्र पुलिस की योजना पर निर्भर करेगा। उन्हें सड़क या रेल मार्ग से ले जाने सहित अन्य विकल्पों पर निर्णय संबंधित पुलिस टीम करेगी।
तीनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को लेकर सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए मजबूत रणनीति तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान कोई प्रतिरोध नहीं किया। संभवतः उन्हें अंदाजा नहीं था कि पुलिस उन्हें पकड़ने में सफल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच महाराष्ट्र पुलिस करेगी।
सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि आरोपियों के पास से हथियार या नकदी जैसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित साक्ष्यों की जांच अभी जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story