भारत

बाघ ने नाबालिग लड़की को बनाया शिकार, दहशत का माहौल

jantaserishta.com
25 Dec 2022 10:13 AM IST
बाघ ने नाबालिग लड़की को बनाया शिकार, दहशत का माहौल
x
क्षत-विक्षत शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बहराइच (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| बहराइच में चकिया वन परिक्षेत्र के पास एक बाघ ने 12 साल की एक बच्ची को मार डाला। जिगनिया गांव के तोताराम चौहान की बेटी अंजनी अन्य ग्रामीणों के साथ बकरियां चराने के लिए जंगल के पास सरयू नहर पर गई थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया और जंगल में खींच ले गया। ग्राम प्रधान रईस खान ने कहा कि मोतीपुर पुलिस और वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने बाद में घटनास्थल से करीब 700 मीटर दूर क्षत-विक्षत शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
वन अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story