भारत

करंट लगाकर बाघ का शिकार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 Jan 2023 5:57 PM IST
करंट लगाकर बाघ का शिकार, मचा हड़कंप
x

DEMO PIC 

सिवनी 12 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में करंट लगाकर बाघ का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण सामान्य वन मंडल के रुखड वन क्षेत्र की दसारी बीट के बरकमपाठ गांव में गश्ती दल को एक बाघ का शव नजर आया तो इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों की दी गई जिस पर चिकित्सक के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 11 केवी बिजली लाइन से करंट फैलाया गया था। इसके लिए खेत से लगी जंगल की सीमा पर खूंटी का सहारा लिया गया। वन्य प्राणी का शिकार करने के मकसद से फैलाए गए करंट की जद में बाघ आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों को मौके से ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो बताते हैं कि बाघ के शिकार के लिए करंट का सहारा लिया गया।
वन अधिकारियों के अनुसार डॉग स्क्वायड दल द्वारा घटनास्थल के आसपास तलाशी का अभियान चलाया जा रहा है, वहीं बाघ की जांच में पता चला है कि उसके सभी अंग पूरी तरह सुरक्षित। नर बाघ करीब आठ साल का था, जिसकी इस क्षेत्र में सक्रियता भी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story