भारत

रहस्यमय परिस्थितियों में बाघ की मौत

jantaserishta.com
23 April 2023 9:30 AM IST
रहस्यमय परिस्थितियों में बाघ की मौत
x

DEMO PIC 

लखीमपुर खीरी (उप्र) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में वन क्षेत्र से निकलकर खेत में घुसने के कुछ ही मिनटों बाद एक दो वर्षीय बाघ की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। वन अधिकारियों को संदेह है कि बाघ को जहर दिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। डीटीआर (बफर) के उप निदेशक सुंदरेश ने कहा, शुरू में हमें लगा कि किसी ने जहर दिया है और हमने उसकी तलाश की, लेकिन उस जगह के पास कुछ मिला नहीं मिला, जहां बाघ की मौत हुई। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा, शव की जांच के बाद पाया गया कि वह बीमार था और पेट में खाना नहीं था। साथ ही, एक नुकीली हड्डी ने पेट में घाव कर दिया था। उसे सेप्टीसीमिया हो गया और शायद इसी से उसकी मौत हो गई। विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
सुंदरेश ने कहा, बाघ किशनपुर रेंज या मैलानी रेंज के जंगलों से आया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story