भारत

बायोलॉजिकल पार्क में बाघ की मौत, नौ साल के ऑलिवर का निधन

jantaserishta.com
4 Jan 2022 6:35 PM IST
बायोलॉजिकल पार्क में बाघ की मौत, नौ साल के ऑलिवर का निधन
x
पढ़े पूरी खबर

मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क में एक नौ साल के बाघ ऑलिवर की सोमवार को मौत हो गई। पार्क के निदेशक एच जयप्रकाश भंडारी ने एक बयान में कहा कि बाघ स्वस्थ और सक्रिय था। वह अचानक गिर गया और उसका निधन हो गया।

ऑलिवर इस बायोलॉजिकल पार्क का प्रमुख आकर्षण था। भंडारी ने बताया कि ऑलिवर सोमवार की सुबह रोज की तरह उठा लेकिन अचानक गिर गया। पार्क में मौजूद चिकित्सक उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन उसकी मौत हो गई। उसका जन्म इसी पार्क में हुआ था।
पार्क निदेशक ने कहा कि ऑलिवर की मौत का कारण तभी पता चल पाएगा जब हमें लैब रिपोर्ट मिल जाएंगी। वह स्वस्थ था और उसका वजन करीब 175 किलो था। उसकी जांच करने वाले चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story