Top News

मवेशी चराने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत

jantaserishta.com
4 Dec 2023 3:05 PM IST
मवेशी चराने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत
x

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण के वाल्मीकी टाइगर क्षेत्र जंगल में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। महिला बकरी चराने गई थी और बाघ ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल के पास एक महिला मवेशी चराने गई थी। इस दौरान महिला पर एक बाघ ने हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान मंडीहा निवासी चिल्होरिया देवी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि चिल्होरिया देवी (55) रविवार के दिन पालतू मवेशी चराने गई थी। मवेशी वापस लौट आए, लेकिन महिला नहीं लौटी। कहा जा रहा कि धनराज उरांव के खेत के समीप झाड़ी में छिपे बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। महिला का गर्दन दबाकर बाघ जंगल के तरफ भागने लगा। इसी दौरान मवेशी चरा रहे अन्य पशुपालकों ने इसे देखकर हो-हल्ला करना शुरू किया और चरवाहों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी।

गौनहा के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सोमवार को बताया कि वन विभाग, गौनाहा पुलिस, पिराडी एसएसबी के जवान घटना स्थल पर पहुंचकर शव की खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद जंगल से करीब एक किलोमीटर अंदर महिला का शव को रात्रि में बरामद किया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story