भारत
बाघ ने स्कूल जाते समय 4 बच्चों पर किया हमला, फिर जो हुआ...
jantaserishta.com
24 Aug 2023 12:48 PM IST

x
फैली दहशत.
बागेश्वर: उत्तराखंड में गरुड़ राजकीय इंटर कॉलेज अम्स्यारी के बच्चों पर बाघ ने स्कूल जाते समय हमला कर दिया। गरुड़ भिलकोट क्षेत्र के चार बच्चे नीतू (14 वर्ष), दिक्षा (9 वर्ष), दीपांशु (13 वर्ष), भास्कर परिहार (16 वर्ष) सुबह भिलकोट से राजकीय इण्टर कॉलेज अम्स्यारी को जा रहे थे। तभी रास्ते में टिटोली के पास बाघ ने हमला कर दिया।
रास्ते मे टिटोली के पास बाघ ने आगे-आगे जा रही नीतू और दीक्षा पर हमला कर दिया। पीछे से आ रहे भास्कर और दीपांशु को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन भास्कर ने साहस दिखाते हुए पत्थर मार कर बाघ को भगा दिया। दोनों को बाघ वहीं पर घायल कर भाग गया।
घटना के बाद बच्चो की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण व विधालय जा रहे प्रधानाचार्य हरेन्द्र सिंह नेगी, सहायक अध्यापिका दीपा जोशी तुरंत बच्चो को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बैजनाथ ले आए। यहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ शिखर ने बताया कि बच्ची के हाथ और जांघ पर घाव है जिसमें पैर में दो और हाथ में टांके लगे हैं। घटना की ख़बर सुनते पूरे क्षेत्र के लोग दहशत में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





