भारत

चोरी के आरोपियों को पेड़ से बांधकर काटे बाल, भीड़ से छुड़ाकर पुलिस ने पकड़ा

jantaserishta.com
14 Aug 2023 9:01 AM IST
चोरी के आरोपियों को पेड़ से बांधकर काटे बाल, भीड़ से छुड़ाकर पुलिस ने पकड़ा
x
देखें वीडियो.
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में सरिया चोरी के दो आरोपियों को भीड ने पकड़ कर पीटा फिर पेड़ से बांधा और उनके बाल भी काट दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की सिलिकॉन सिटी के पास स्थित स्टार कॉलोनी का है, जहां की एक निर्माण अधीन इमारत में कुछ युवकों ने शनिवार की रात सरिया चुराने की नीयत से धाबा बोला। आसपास के लोगों को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने द्वारिकापुरी में रहने वाले कुणाल और संतोष को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई की मगर यह दोनों भागने लगे तो उन्हें भीड़ ने पड़कर पहले पेड़ से बांधा और पिटाई करने के साथ उनके बाल भी काटे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्षेत्र के डीसीपी आदित्य मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि एक निर्माणाधीन मकान में तीन युवक चोरी की नीयत से घुसे थे जो सरिया काट रहे थे, जिन्हें ठेकेदार ने देख लिया और शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई, भीड़ ने दो युवकों को पकड़कर पेड़ से बांधा उनकी पिटाई की।
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने एक तरफ जहां चोरी का मामला दर्ज किया है, वही मारपीट करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story