कृषि सलाहकार को खंभे से बांधा, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में किसानों ने कृषि सलाहकार को बंधक बना लिया है। बताया जा रहा है कि कृषि सलाहकार के मिलीभगत से माधोपुर कमिटी चौक के खाद दुकानदार महंगे दाम पर यूरिया बेच रहे है। जिससे अक्रोशित होकर सोमवार को दर्जनों किसानों ने किसान सलाहकार विपिन कुमार को कमिटी चौक स्थित ममता खाद भंडार के पास बिजली के पोल में बांधकर दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। किसानों का आरोप है कि दुकानदार सोनेलाल साह रात के अंधेरे में यूरिया खाद पांच सौ रुपए प्रति बोरी बेच रहे है। इस कार्य में कृषि कर्मचारी की सहभागिता का आरोप लगा रहे हैं।
खाद की कालाबाज़ारी से तंग आकर मोतिहारी में कृषि सलाहकार को किसानों ने खंभे से बांध दिया @ndtvindia pic.twitter.com/n9pu1CoKhC
— Ajay Yadav (@AjayYad71394035) August 29, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





